सारण :ऑटो-बाइक की टक्कर में ऑटो के पलट जाने दब कर एक महिला की मौत
मशरक
मशरक- मलमलिया एसएच -73 पर बनसोही बेसिक स्कूल के पास ऑटो-बाइक की टक्कर में ऑटो के पलट जाने से उसमें दब कर एक महिला की मौत हो गई जबकि आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ घायलों का उपचार निजी क्लिनिक में चल रहा है जबकि कुछ का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना की सूचना पाते ही मशरक थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। हालाकि मृतका का पहचान नही हो सका है। मिली सूचनानुसार मशरक से मलमलिया के तरफ एक ऑटो यात्रियो से खचा खच भरी हुई जा रही थी तथा मलमलिया के तरफ से एक बाइक पर सवार दो युवक तेजी के साथ आ रहे थे। इसी बीच ऑटो-बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें एक 55वर्षीय महिला समेत करीब आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घायलो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया जहा चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल एक महिला को मृत घोषित कर दिया। कई घायलो का उपचार निजी क्लिनिक में चल रहा है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।




Recent Comments