वैशाली :नौ माह पूर्व अपहृत नवविवाहिता  को पुलिस ने किया बरामद 
 प्रेम कुमार की रिपोर्ट  बिदुपूर (हाजीपूर) 

नौ माह पूर्ब थाना क्षेत्र के कैलाचक से अपहृत नवविवाहिता   को बिदुपुर पुलिस ने मायाराम हाट से बरामद कर मेडिकल जाँच हेतु हाजीपुर भेजा मामले को ले अपहृत महिला  निशा भारती के पिता ओम प्रकाश ठाकुर द्वारा कोर्ट में दिए फर्द बयान के आधार पर गाँव के ही सरदार पवित्र सिंह उर्फ बालाजी , सरदार सुरेश सिंह समेत पाँच लोगो को पुत्री की अपहरण कर लेने की प्राथमिकी बिदुपुर थाने में दर्ज करायी दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि गत 09 मार्च 2016 को कर्णपुरा के सत्येंद्र कुमार के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी। जो  21 जनवरी 2017 को नवविवाहिता ने  ससुराल से फरार होकर मायके चली आयी जिसमे मामले को ले नवविवाहिता  के पति सत्येंद्र कुमार ने गंगा ब्रिज थाना कांड संख्या 07/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी। वहीं  मायके बिदुपुर थाना क्षेत्र के कैलाचक से भी उक्त महिला  04 अप्रैल 2017 को लापता  हो गयी।  जिसमे उसके  पिता ने पांच लोगों को आरोपित किया।  उक्त महिला को बिदुपुर पुलिस ने मायाराम हाट से बरामद कर मेडिकल जांच हेतु हाजीपुर भेजा।  इधर थाने में पुलिस पदाधिकारी के समक्ष युवती ने बतायी की परिवार से तंग आकर वह राजापाकर थाना क्षेत्र के कंसारा गाँव मे अपने ननिहाल में रहती थी।  और बिदुपुर आयी थी कि पुलिस पकड़ लिया उसे कोई भगा कर नही ले गया।