शिक्षा का अलख जगाकर ग्रामीण क्षेत्रों को बहुत ही आगे बढ़ाया संत श्रीधर बाबा:विधान पार्षद
गड़खा/सारण
प्रखंड के देवरहा बाबा श्रीधर दास इंटर कॉलेज कदना के परिसर में रविवार को संस्थापक परम पूज्य संत श्री श्रीधरदास जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि विधान पार्षद डॉक्टर वीरेंद्र नारायण यादव ने किया। प्रतिमा अनावरण के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए डॉ वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि शिक्षा की अलख जगाने वाले संत श्रीधर बाबा का प्रतिमा का अनावरण उनके जीवन काल में ही करना एक नई परंपरा के प्रारंभ इस धरती से हुआ उन्होंने संस्थापक सचिव के कृतियों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक मुनेश्वर चौधरी ने बाबा द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए धर्मशाला आंख अस्पताल व कालेज अन्य सामाजिक संस्थाओं बनाकर उन्होंने जो सारण की धरती पर उपकार किया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता। मढ़ौरा विद्यायक जितेंद्र राय ने कहा कि श्रीधर बाबा शिक्षा के मंदिर बना कर जो समाज में महत्वपूर्ण योगदान किया।उन्होंने कहा कि समाज में भेदभाव को मिटाते हुए सभी वर्ग छात्र-छात्राओं को एक साथ बैठ कर शिक्षा ग्रहण कर देश के विकाश में अपना योगदान निभा रहे है।

जदयू के वरीय नेता बैजनाथ प्रसाद सिंह विकल ने कहा कि श्रीधर बाबा अपने जीवन में जो भी कार्य किए हैं वह अपने लिए नहीं बल्कि समाज व विश्व कल्याण के उद्देश्य किया गया है।श्रीधर बाबा के परम प्रिय शिष्य बालयोगी मुरारी स्वामी, बसपा नेत्री पूनम राय पूर्व कुलानुशासक प्रो ललन प्रसाद राय, प्रो भूपेश भीम, वित्त रहित इकाई के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र नारायण सिंह, राहुल कुमार यादव मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश राय, मुखिया पति अक्षय सिंह ब्रजेश राय आदि ने सम्बोधित किया। मंच संचालन पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय स्वागत भाषण प्राचार्य जगदीश प्रसाद यादव और धन्यवाद ज्ञापन प्रो भागीरथ प्रसाद ने किया।




Recent Comments