सारण :​पुलिस पर हमला का अभियुक्त गिरफ्तार
#****************************#
डोरीगंज-:
“”””””””””
अवतार नगर पुलिस ने दरियापुर थानाक्षेत्र के धनौति गाँव निवासी संजय सिंह को सड़क जाम एवं पुलिस पर हमला के आरोप मे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना मिली की संजय सिंह सरारी मन्दिर के पास है जिसके बाद सादे भेस मे छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया ।
ज्ञात हो कि कुछ दिनो पुर्व धनौती निवासी लालु कुमार का अवतार नगर थाना क्षेत्र के  चिन्तामनगंज बाजार से अपनी मोबाइल दुकान को बन्द कर  घर जाने के क्रम मे रास्ते मे अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी ।जिसके बाद आक्रोशित लोगो ने रोड जाम कर दिया था एवं मौके पर पहुँची पुलिस पर हमला कर दिया था जिसमे अनेक पुलिसकर्मियों को चोटे भी आयी थी । उसी मामले मे संजय आरोपी था ।