सारण:युवक के हत्या मामले में पुलिस की तपिश जारी,हर बिंदु पर हो रही है जांच 
बनियापुर (सारण) 
थाना क्षेत्र के टेढ़ी घाट में हत्या हुई युवक की हत्यारे के तलाश में पुलिस लगी हुई है। हालाँकि अभी पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिल पाई है। पुलिस द्वारा युवक के हत्या के हर बिंदुओं पर तफतीस शुरू कर दी है। 
                              बताया जाता है कि उक्त युवक सिलिगुडी में निजी कम्पनी में काम करता था। तथा वही से घर बनाने के लिए रुपया लेकर आ रहा था। जहां युवक ने 7 बज कर 15 मिनट पर पैगम्बर पुर चौक यानी घर से महज आधा घंटा के दुरी पर फोन कर आने की सूचना दी थी। और हत्या का समय महज दो घंटे के अंदर होने की सूचना मिली। अब पुलिस इसी बिंदु पर बारिकी से तफतीस कर रही है कि आखिर दो घंटे के अंदर युवक की हत्या का कारण क्या है। इधर पुलिस का मानना है कि युवक के पास 18 हजार रुपए थे। जबकि घर वालों का दावा था कि युवक के पास 70 हजार रुपए लेकर आ रहा था। अब मामला पुलिस के यहां यही उलझी है कि युवक की हत्या रुपया लूट के कारण हुई है या फिर युवक के हत्या का कारण कोई और है। बता दें कि पिछले दिनों जनता बजार थाना क्षेत्र के मिर्जा पुर गांव निवासी एक युवक की हत्या चाकू गोद कर दिया गया था। तथा टेढी घाट बजार के नजदीक नदी किनारे फेक दिया गया था। जिसमें संबंध में थाना अध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया है कि पुलिस हर बिंदुओं पर जांच परताल कर रही है।