सारण / सोनपुर–सोनपुर थाना क्षेत्र के माइक्रो वेव रेलवे कॉलोनी मे एक महिला रेल कर्मी की क्वार्टर में हत्या कर फरार हो गया था । हत्या के लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । .स्थानीय पुलिस भी इस हत्या को चुनौती के रूप में लेकर अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया है.जिले के पुलिस कप्तान संतोष कुमार स्वयं घटना स्थल पर पहुंच कर सभी पहलुओं पर जाँच पड़ताल कर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । मौके पर एसडीपीओ अंजनी कुमार, थानाध्यक्ष अकिल अहमद सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इस सम्बंध में पूछे जाने पर एसडीपीओ अंजनी कुमार ने कहा कि जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे। आरक्षी अधीक्षक के निर्देशन में सभी बिन्दुओं पर जाँच की जा रही है। मृतक महिला के मोबाइल फोन का काॅल डिटेल निकाला जा रहा है,उनके क्वार्टर पर आने जाने वालों की जानकारी ली जा रही है.कुछ लोगों पर नजर रखा जा रहा है.वही दूसरी ओर इस मामले में महिला के सम्पर्क में रहे थाना क्षेत्र के राहरदियरा मे पुलिस पहुंच कर पूछताछ भी की है।