मशरक के खजुरी गां में शादी समारोह में शामिल दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सुशोदीया

गांवों में बसती है देश की आत्मा: मनीष सिसोदिया

किसानों की माली हालत सुधारने ही देश बनेगा सशक्त

छपरा(सारण)। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारत की आत्मा गावों में बसती है।इसलिए जप,तप,ध्यान,आसन,प्राणायाम के केन्द्र-विन्दू में किसान ही होना चाहिए।तभी देश सशक्त बनेगा।केदारनाथ में केवल अंबानी-अडानी के ध्यान से तो देश खोखला बनता जा रहा है।

आप नेता श्री सिसोदिया बूधवार को मशरक के खजूरी गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत कर रहे थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वैश्वीकरण के इस दौड़ में देश का चौथा स्तंभ आज पूरी तरह लड़खड़ा गया है।उसे सहारे की जरूरत है।जिस मीडिया को आम आदमी की आवाज बननी थी,वो आज सरकार की आवाज बनकर जनता के बीच सुनियोजित ढ़ंग से लोगो को बरगला रहा है।मीडिया से लोगो का विश्वास उठता जा रहा है।ऐसी स्थिती तो आपातकाल में भी नहीं थी।सिसोदिया ने कहा कि एक-दो दिनों में फर्जी एक्जिट पोल की हवा निकल जायेगी। ईवीएम पर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री मनीष ने कहा कि मशीनो की गैर-जरूरी आवाजाही देश की जनता को परेशान कर रही है।आजकल एक्जिट पोल की भी बोली लग रही है।कौन कितने में एक्जिट पोल खरीद रहा है,कुछ कहा नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में श्री सिसोदिया के साथ दिल्ली नगर निगम की पार्षद गीता रावत,प्रवक्ता आशुतोष रंजन,बिहार प्रदेश आप के अध्यक्ष शत्रुध्न साहू, अंगेश सिंह,राकेश कुमार यादव,रीना श्रीवास्तव, उमा दफ्तुवार, धनंजय सिन्हा,आप के जिलाध्यक्ष उमेश्वर सिंह उर्फ मुनी जी, प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना, लीगल सेल के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह अधिवक्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू प्रकाश, पुरूषोत्तम जी,परमात्मा सिंह,अमित कुमार,प्रदेश युवा अध्यक्ष शहान परवेज,भागलपुर के लोकसभा प्रत्यासी ई. सत्येन्द्र कुमार,शैलेश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह समेत अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।