चन्र्दशेखर यादव
एकमा, सारण । कोरोना महामारी के कारण पिछले डेढ़ साल से एकमा रेलवे स्टेशन पर जो बिरानगी छाई हुई थी ,उसमें अब कमी आने लगी है तथा चहल पहल बढ़ने लगी है ,क्योंकि अब एम एस टी बनाने का काम फिर से चालू हो जाने से दैनिक यात्रियों ,नौकरी पेशा करने वालों ,छात्र,छात्राओं , दुकानदारों,व्यापारियों आदि में मानो खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।डेढ़ साल के बाद फिर से एम एस टी बनवाने के लिए लोगों की आवाजाही से एकमा स्टेशन पर रौनकता फिर से बहाल होने लगी है । पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा सिवान के मध्य अवस्थित एकमा स्टेशन एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है।यही कारण हैकि पटना, हाजीपुर, सोनपुर,छपरा, दाऊदपुर , मुजफ्फरपुर अथवा सिवान,दारौंदा,जलालपुर, महाराजगंज नौकरी पेशा करने वाले ,व्यापारीगण ,छात्र छात्राएं मासिक टिकट नहीं बनने से अत्यधिक भाड़ा देकर यात्रा करने के लिए मजबूर थे । लेकिन अब पिछले मंगलवार से एम एस टी बनाने का काम फिर से प्रारंभ हो जाने से एकमा एवं आसपास के लोगों में खुशी की लहर तो व्याप्त है ही, एकमा स्टेशन पर चहल-पहल भी बढ़ने लगी है ।
कौन कौन डाक्युमेंट
एकमा स्टेशन के बुकिंग क्लर्क ओम प्रकाश ने एम एस टी बनाने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एम एस टी बनवाने के, लिए आधार कार्ड की छाया प्रति,
हस्ताक्षरित घोषणा-पत्र जिसमें यात्री का नाम, पिता का नाम, मोबाइल नम्बर अंकित होना चाहिए । एम एस टी धारक रेल यात्री सिर्फ आरक्षितमेल एक्सप्रेस ट्रेनों में ही सफर कर सकते हैं ।