सारण :एसपी के आदेश के बाद बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज
तरैया:09/05/2018:
थाना क्षेत्र के रामपुर महेश गाँव से एक बारात में नेवता करने आये व्यक्ति की बाइक चोरी हो गयी थी।पीड़ित दरियापुर थाना के शीतलपुर कोठी निवासी जयप्रकाश मिश्रा है।जो तरैया के रामपुर महेश(घोघरहा) में तीन मई को सुयोधन पांडेय की लड़की की शादी में नेवता करने आया था।जहाँ से उसकी बाइक चोरी हो गयी थी।इस संबंध में पिड़ित ने सारण एसपी को एक आवेदन दिया था।जिसके आलोक में बुधवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।क्षेत्र में बढ़ती बाइक चोरी की घटना आजकल पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है।




Recent Comments