गरीबो और असहायों की मदद करता ‘मानवता फ़ाउन्डेशन हरदोई

.

*रिपोर्ट राजेश कुमार यादव ब्यूरो प्रभारी वाराणसी*:-हरदोई उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सटा एक जिला है हरदोई। वैसे तो हरदोई अपने आप में जाना-पहचाना जिला है, लेकिन कुछ नेक दिल लोगों के बने कई समूह आजकल इस जिले की पहचान बने हुए है।

इनमे मानवता फ़ाउन्डेशन मुख्य है।

यह संगठन भूखे पेटों को भरने के साथ-साथ उनके तन पर कपड़ों की व्यवस्था भी करता है, साथ ही ठण्ड में ठिठुरते जिस्म को गर्म आवरण से ढंकने का भी काम करता है।
मानवता फ़ाउन्डेशन हरदोई के सदस्य केवल हरदोई शहर में ही नहीं बल्कि जिले के ग्रामीण इलाकों में जाकर असहाय, गरीब, पीड़ित और लोगो की मदद करते हैं। खास बात तो ये है कि इस संस्था के सदस्य जितना दिखनें में सरल है उतना ही सहज और विनम्र भी हैं। इसके अलावा सभी सदस्य के तौर पर अपनी अपनी भूमिका निष्ठापूर्वक निभाते हैं। इन सभी सदस्यों का एक ही लक्ष्य है गरीब की सेवा।
संस्था से जुड़े अनुज सेठ ने द टेलीकास्ट को बताया कि मानवता फ़ाउन्डेशन के सभी सदस्य अलग अलग सेक्टर के हैं किन्तु उद्देश्य सभी का एक ही है। कोई वकील है तो कोई बीमा कंपनी से। इसके अलावा कई सरकारी कर्मचारी, शिक्षक और पत्रकार भी शामिल हैं। जो अपने-अपने क्षेत्र में देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ हैं। प्रत्येक रविवार को शहर में नियमित भोजन वितरण किया जाता है। इसके लिए सभी सदस्य जिनकी संख्या लगभग 60 है, उनके द्वारा रोटियां उपलब्ध कराई जाती हैं।जबकि सब्जी के लिए कोई एक सदस्य प्रत्येक सप्ताह जिम्मेदारी ले लेता है। इससे किसी एक सदस्य पर ज्यादा भार नहीं पड़ता है और निरंतर कार्य चलता रहता है। बातचीत करते हुए श्री सेठ बताते हैं कि मैं बहुत शौभाग्यशाली हूं कि मानवता फ़ाउन्डेशन से जुड़कर गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहा हूँ।
मानवता फाउंडेशन से जुड़े विनय मिश्रा बताते हैं कि अक्सर सोशल मीडिया या अख़बारों के माध्यम से उन्हें पता चलता है कि कोई व्यक्ति गरीब है और वह किसी बीमारी से ग्रसित है तो गरीबों और असहायों के घर या अस्पताल जाकर सभी सदस्यों के सहयोग से उनकी मदद की जाती है। उसमें हमारी टीम तन मन और धन सें जुट कर उनके चेहरे और जिन्दगी में खुशी लाने का काम करती है।

•इस तरह शुरू हुआ संगठन-

विनय मिश्रा कहते हैं कि आज मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है कि काफी पहले मैंने एक सपना देखा था इस समाज के लिए धरातल पर उतर कर कुछ कर दिखाने का। इस समाज के बहुत से ऐसे अनछुए पहलू हैं जिनके बारे में हम जानते तो हैं किंतु उनसे हमेशा विलग रहते हैं और हम चाह करके भी कुछ कर नहीं पाते। ऐसी ही कुछ पहलुओं को सोंचकर मेरे बहुत ही अजीज मित्र अनुज सेठ, अनुराग शुक्ला की प्रेरणा से मैंने समाज में उतर कर गरीबों की मदद का बीड़ा उठाया। लोगों की लंबे समय तक मदद हो सके इसके लिए मानवता फ़ाउन्डेशन का गठन किया गया। जिसके माध्यम से समाज में चल रहे बहुत से अनछुए पहलुओं पर काम किया जायेगा। लोग जुड़ते रहे कारवां बढ़ता गया।

संस्था में इनका है सहयोग

अभय शंकर गौड़, मनीष चतुर्वेदी, श्रवण मिश्र राही,मंयक गुप्ता, विनय मिश्रा, अनुज सेठ, शीलू शुक्ला, अनुराग शुक्ला, अनुराग मिश्र,डा नवीन सक्सेना, सुधीर गुप्ता, अभिषेक सिंह, संदीप राजवंशी, पंकज गुप्ता, साहिल गौड़, आशीष द्विवेदी, रुद्रप्रताप सिंह, जलज गुप्ता, विजय महाकाल, देवाशीष गुप्ता, परेश सिंह, दिनेश सिंह, राम किंकर बाजपेयी, पुष्पेन्द्र सिंह, विनय सिंह, पूजा अग्रवाल, अमित दीक्षित, श्यामजी गुप्ता, कपिल सिंह, सौरभ त्रिपाठी, प्रसून शुक्ल, विमलेंद्र वर्मा, सचिन मिश्र, राजेश द्विवेदी, आयुष महेंद्रा, गोपाल मिश्रा, राहुल मौर्या, गोविन्द मिश्र, पूजा पाण्डेय, रंजना शुक्ला, मधु, चांदनी, शिल्पी, सिखा, निधि शुक्ला, ज्योति गुप्ता, अजय कान्त सोमवंशी, पियूष, सूरज।