मढ़ौरा के समीक्षा बैठक में बोले डीएम:शौचालय निर्माण के लक्ष्य को पूरा करें , नहीं तो होगी कारवाई
⏺मढौरा प्रखंड में हो रहे कार्य के प्रगति पर डीएम ने जताया असंतोष
⏺जिले के 20 प्रखंड को दिया गया है , 20 हजार शौचालय निर्माण का लक्ष्य


मढ़ौरा(सारण)
अनुमंडल में मुख्यमंत्री सात निश्चय की योजना को गति देने को लेकर सारण के नवपदस्थापित डीएम ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है I बुधवार को समीक्षा बैठक में डीएम सुब्रत कुमार सेन ने स्पष्ट शब्दों में कहां की अधिकारी शौचालय निर्माण के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करें , नहीं तो होगी कारवाई । मढौरा प्रखंड में शौचालय निर्माण , नल-जल योजना सहित अन्य कार्यों के प्रगति को असंतोषजनक बताते हुये कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया ।

बैठक में मढौरा और अमनौर प्रखंड के अधिकारी , पंचायत सचिव , मुखिया , समिति सदस्य , स्वच्छताग्रही , मनरेगा कर्मी , जीविका कर्मी के साथ स्वच्छता अभियान से जुड़े समाजिक कार्यकर्ता भी शामिल थे । लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पंचायत को खुले में शौच मुक्त करने को लेकर भी डीएम ने लक्ष्य तय कर दिया है I लक्ष्य के अनुसार मढ़ौरा प्रखंड में तीन दिनों के भीतर पहले से चयनित चार पंचायत में शौचालय के एक हजार गढ़े खोदे जाने थे I चयनित किये गये पंचायत में गौरा,मिर्जापुर,रामपुर और रसूलपुर है Iलेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी गढ़े खोदने का कार्य लक्ष्य से कोसों दूर है Iबैठक में डीएम ने मिले लक्ष्य को इस महीने में हर हाल में पूरा करने का निर्देश प्रखंड के अधिकारियों को दिया । वहीं हर वार्ड में ओ डी एफ हो जाने पर खुले में शौच से रोकने के लिये स्थानीय जन प्रतिनिधियों और कर्मियों के साथ एक निगरानी समिति का गठन पर भी बल दिया गया । मढौरा प्रखंड में मिर्जापुर के दो वार्ड , गौरा के चार वार्ड और रामपुर, रसूलपुर के एक एक वार्ड में शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा है I उपलब्ध सूची के अनुसार मिर्जापुर में 1846, गौरा में 1883,रामपुर में 1562और रसूलपुर में 1475 शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित है I
बैठक में अधिकारियों और कर्मियों ने कार्य में आ रहे अपनी समस्यायें रखी तो डीएम ने कहां की सभी समस्याओं के निराकारण के लिये आप लोग तेजी लाये । गंभीर समस्यायें आये तो मेरे दरवाजे खुले हुये है । बैठक में अपनी बात खुल कर रखे , फिर जरूरत पर तो अनुमंडल पदाधिकारी या मुझे अपनी समस्या फोन पर भी बता सकते है । डीएम द्बारा जिनके द्वारा शौचालय निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है , उनको मिलने वाली 12000/-रुपये की प्रोत्साहन राशि का भुगतान लाभूक के खातें में दो दिनों के अंदर भेजने का भी निर्देश दिया गया । तो दूसरी तरफ ओलहंपुर पंचायत में कुछ लोगों द्वारा शौचालय निर्माण का कार्य पूरा किये बिना ही भुगतान के लिये दबाव बनाने की बात मढौरा बीडीओ वीर बहादुर पाठक द्वारा कहे जाने पर डीएम ने सख्ती बरतने को कहा । वैसे लोगों पर सरकारी कार्यों में बाधा डालने के आरोप में एफ.आई.आर करने की बात कहीं । अमनौर हरनरायन पंचायत के मुखिया विजय विद्यार्थी द्वारा उनके पंचायत में निर्मित बड़े जल मीनार के अनुपयोगी होने की बात बैठक में बतायी गयी । जबकि पाइप लाइन भी एक दर्जन वार्डों में बिछायी जा चुकी है । इस मामले को जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुनते हुये जीर्णोद्धार के कार्य कराने की प्रक्रिया में सहयोग का आश्वासन दिया । मालूम हो की मढौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी प्रखंड के वरीय प्रभारी भी है । जो समीक्षा बैठक में डीएम द्वारा दिये जा रहे आवश्यक निर्देशो को अपने के संज्ञान में ले रहे थे ।इस बैठक में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन , मढौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी , डीसीएलआर सुमित कुमार रंजन , मढौरा बीडीओ वीर बहादुर पाठक , मढौरा सीओ हेमंत झा , अमनौर बीडीओ वैभव कुमार , अमनौर सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव , मढौरा जेएसएस विनोद कुमार, जिला स्वच्छ भारत प्रेरक सुश्री अनुलेखा शर्मा सहित अनुमंडल प्रशासन के एक दर्जन से भी अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे ।