बिहार सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एकलव्य खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए सीवान हैंडबॉल टीम रवाना
#दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए श्रीनारद संवाद सेवा

बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित बिहार राज्य अंडर 16 एकलव्य खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सीवान बालिका हैंडबॉल टीम सोमवार को मैरवा रेलवे स्टेशन से पटना के लिए मौर्य एक्सप्रेस से रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 9 जनवरी से 12 जनवरी 2018 तक पटना के कंकड़ बाग स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हो रहा है। हैंडबॉल के जिला सचिव संजय पाठक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिहार सरकार की दो एकलव्य टीम होगी वहीं दूसरी ओर बिहार राज्य हैंडबॉल संघ की दो टीमें होगी और चारों टीमों के बीच लीग मैच खेला जाएगा। अंकों के आधार पर विजेता एवं उपविजेता टीम का फैसला किया जाएगा। संजय पाठक के अनुसार सीवान की 12 सदस्यीय टीम इस प्रकार है। खुश्बू कुमारी (कप्तान) निलू कुमारी, निकेता कुमारी, शोभा कुमारी, सुमन कुमारी, कुमारी ज्योति, निश्मा कुमारी, निशा कुमारी सोनालिका कुमारी,एवं गुली कुमारी शामिल हैं जबकि टीम कोच विवेक कुमार सिंह तथा टीम मैनेजर सलमा खातून को बनाया गया है।




Recent Comments