राजधानी गांव मे खुला नीरा उत्पादन सह विक्रय केंद्र


तरैया(सारण):15.05.2018:
जीविका द्वारा प्रखण्ड के राजधानी गाँव मे नीरा उत्पादक सह विक्रय केंद्र खोला गया।जिसका उदघाटन जीविका ग्राम संगठन के अध्यक्ष जुबैदा खातून ने किया।जीविका के प्रखण्ड समन्वयम संदीप कुमार ने बताया की सूर्योदय के पहले ताड़ी को स्वच्छ बर्तनों में पेड़ से उतार कर फ्रीजिंग किया जाता है।जो नीरा कहलायेगा।इसके लिए गाँव मे समूह तैयार किया गया है।जिनकी सहायता नीरा का उत्पादन किया जायेगा।उक्त मौके पर मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता व अन्य मौजूद थे।