सारण :आर एस ए द्वारा परीक्षा हेतु आंदोलन नौवें दिन जारी , जयप्रकाश महिला महाविद्यालय के गेट पर कुलपति का फूंका पुतला


छपरा :दिनांक 28 मार्च 2018 :
आर एस ए के द्वारा चलाए जा रहे परीक्षा हेतु आंदोलन के नौवें दिन जयप्रकाश महिला महाविद्यालय छपरा के मेन गेट पर छात्रा इकाई के द्वारा जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर डॉक्टर हरिकेश सिंह का पुतला दहन किया गया। संगठन के छात्रा प्रमुख निधि सिंह के नेतृत्व में छात्राओं ने कुलपति का पुतला दहन किया पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चतरा प्रमुख निधि सिंह ने कहा कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति केवल यह बतला दे कि क्या छात्र संघ चुनाव कराने के पहले राज्य सरकार से अनुमति ली थी। मतदाता बनाने के लिए क्या उन्होंने अनुमति ली थी। अगर नहीं लि थी तो परीक्षा लेने के लिए राज्य सरकार और राजभवन का क्यों दरवाजा खटखटा रही है । जो मतदाता थे उन्हीं की परीक्षा लेनी है आप मतदाता बना देते हैं जब उनकी परीक्षा लेनी होती है तो पैंतरा बाजी करने लगते हैं । इस तरह आपने चुनाव कराया उसी तरह परीक्षा फॉर्म भरने का डेट निकालिए नया-नया भ्रमजाल कि राज सरकार से पत्र आ रहा है । उसके बाद परीक्षा लिया जाएगा छात्रों के आंदोलन को दिग्भ्रमित करने का प्रयास है ताकि मूल मुद्दा परीक्षा से ध्यान भटका कर अटेंडेंस एवं अन्य मुद्दे पर ले जाए जयप्रकाश महिला महाविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष सोनम कुमारी ने कहा कि कुलपति भ्रष्टाचार में लिप्त हैं । इनको सारण प्रमंडल के छात्रों से कोई लेना देना नहीं है केवल लूट-खसोट के लिए यह यहां आए हुए हैं और इसमें यहां के जनप्रतिनिधि भी शामिल है जिस जनप्रतिनिधि ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि मार्च में सारी परीक्षाओं का डेट निकल जाएगा । वह जनप्रतिनिधि अभी कहां है जवाब तो देना पड़ेगा । मूल समस्या है कि यहां के छात्र युवा स्नातक स्नातकोत्तर जाएंगे तो रोजगार मांगेंगे तू यह एक बहुत बड़ी साजिश रच कर यहां के छात्र छात्राओं को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की परीक्षा ना करा कर उन्हें स्टूडेंट ही बना के रखा जा रहा है ताकि बेरोजगारों की संख्या नाम बढ़ पाए यह एक बहुत बड़ा सा जिसे जिसमें केंद्र सरकार राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन मिला हुआ है । लेकिन संगठन का लगातार आंदोलन जारी है । जब तक परीक्षा फॉर्म भरने का डेट नहीं निकल जाता तब तक आंदोलन जारी रहेंगे विश्वविद्यालय प्रशासन को अगर ईमानदार रहता तो 2017 के जनवरी माह में ही पंजीयन छापने का टेंडर निकल जाता। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन एक साजिश के तहत कुछ दिन पहले पंजीयन का टेंडर निकलता है अवर सारण प्रमंडल के छात्र-छात्राओं को दिग्भ्रमित करता है कि पंजीयन के वजह से परीक्षाएं बाधित है एक बहुत बड़ी साजिश है और साजिश का पर्दाफाश करेंगे कुछ फर्जी राष्ट्रवादी लोगों को लग रहा है कि आंदोलन छात्रों का सफल हो जाएगा तू तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं जिससे किसी तरह से मुर्दा को भटकाया जा सकता लेकिन हम लोगों से भटकने वाले नहीं आंदोलन लगातार जारी रहेगा विश्व के पदाधिकारियों को हम छात्राएं अस्पष्ट भाषा में समझा देना चाहते हैं कि परीक्षा का डेट जल्दी से जल्दी निकालिए नहीं तो हम लोग दुर्गा का भी रूप धारण करेंगे । पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रुप से नंदनी कुमारी आरती कुमारी जुली कुमारी नीतू कुमारी शबनम आरा पूजा कुमारी करिश्मा कुमारी आदि उपस्थित थी।इस आशय की जानकारी निधी सिंह
छात्रा प्रमुख आर एस एजय प्रकाश यूनिवर्सिटी छपरा ने प्रेस रिलीज जारी कर दी गयी है।
#न्यूज़ इनपुट -मनोरंजन पाठक /छपरा