जेपी विश्वविधालय के अनियमित परीक्षा सत्र से निजात के लिये अभाविप के छात्रों के साथ भाजपा नेताओं ने की चिंतन बैठक

#छात्र हित में जल्द समस्या समाधन पर हुई चर्चा
छपरा (सारण):स्थानीय सर्किट हाउस में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं के साथ भाजपा नेताओं ने जेपी विश्विद्यालय के अनियमित सत्र से निजात के लिये चिंतन बैठक किया ।भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर के पहल पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छपरा के सर्किट हाऊस में बैठक कर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई । जिसमें श्री सेंगर ने कहा कि इस समस्या का जितना जल्दी सामाधान हो जाए उतना ही अच्छा है क्योंकि इससे न केवल लाखों छात्रों का भविष्य जुड़ा है बल्कि उनका परिवार भी तबाह हो रहा है। उन्होनें कहा कि छात्र परिषद मेरा जहां भी उपयोग करना चाहे मैं तैयार हूं। प्रो. विश्वमित्र पांडेय ने कहा कि हर उस व्यक्ति जो सामाजिक चिंतन करता है उसे इस कार्य में लग जाना चाहिए वर्ना इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा।

डा. पूनम सिंह ने कहा कि छात्र हित में हम सब इस काम में साथ हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने भरोसा दिलाया कि इस विषय में मुझे जहां खोजा जायेगा वहां छात्र हित में खड़ा मिलूंगा ।गैर तलब हो की जय प्रकाश विश्वविद्यालय की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। सत्र की अनियमितता, रजिस्ट्रेशन का मुद्दा और परीक्षा में विलंब के कारण छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। इस कारण छात्रों में असंतोष प्रबल होता जा रहा है। अगर यह कहा जाए कि सारण, सिवान और गोपालगंज बारूद के ढ़ेर पर है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। तीनो जिलों के जनप्रतिनिधियों की इस विषय में या तो रूचि नहीं है या वे किंकर्तव्यविमूढ़ हैं। अभी हाल में ही विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव हुआ था जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत हुई। इस चुनाव का सबसे मजेदार पहलू यह रहा कि विद्यार्थी परिषद के विरोध में सारे छात्र संगठन लामबंद हो गए थे इसके बावजूद परिषद की जीत हुई। यहाँ तक कि छात्र जदयू भी परिषद के विरोध में विपक्षी एकता के साथ था। अब परिषद पर यह महती जिम्मेदारी है कि छात्र हित में वह विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षिक अराजकता को समाप्त कराए।
बैठक में अशोक सिंह, रामदयाल शर्मा, रंजीत सिंह, श्रीकांत पांडेय, धर्मेन्द्र सिंह, शान्तनु जी, संतोष श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार, रितेश रंजन, अंकित सिंह, अखिलेश मांझी आदि उपस्थित थे।
जेपी विश्वविधालय के अनियमित परीक्षा सत्र से निजात के लिये अभाविप के छात्रों के साथ भाजपा नेताओं ने की चिंतन बैठक




Recent Comments