एडवोकेट ललिता संजीव मेहरवाल बनी जिला अध्यक्ष लोकतंत्र सुरक्षा मंच की
आजाद नेब ब्यूरो चीफ राजस्थान
जयपुर 23 मई। आम जन में जागृति लाने और सशक्त लोकतंत्र की रक्षा के लिए गठित समाजिक सरोकार के संगठन लोकतंत्र सुरक्षा मंच राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष दौलत राम पैसिया ने आज जयपुर में आयोजित मंच की मीटिंग में समाजसेवी एडवोकेट श्रीमति ललिता संजीव मेहरवाल को लोकतंत्र सुरक्षा मंच राजस्थान के जयपुर जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया वही चंदा कुमावत को मंच का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कर शॉल ओढ़ाकर संगठन में अभिनन्दन किया ।
इस अवसर पर लोकतंत्र सुरक्षा मंच राजस्थान के श्याम वर्मा प्रदेश सचिव, किशोर टांक प्रदेश उपाध्यक्ष सहित मंच के पदाधिकारी उपस्थित रहे सभी ने एडवोकेट ललिता संजीव मेहरवाल और चंदा कुमावत को बधाई देते कहा कि आप सब के साथ से संगठन अपने समाज हित उद्देश्यों में सफल होगा और लोकतंत्र की रक्षा में हम सब भागीदारी निभाकर सहयोग करेंगे ।




Recent Comments