सारण :सरपंच संघ की बैठक, सरपंच तथा पंच के मानदेय की भुगतान में हो रही बिलम्ब की चर्चा
परसा-
सरपंच तथा पंच के मानदेय की भुगतान में हो रही बिलम्ब को लेकर सरपंच की बैठक प्रखंड के सभागार कक्ष में बीडीओ धर्मवीर कुमार के साथ बैठक किया गया।बैठक में प्रखंड सरपंच संघ अध्यक्ष विद्यावती देवी ने सरपंच तथा पंच सदस्यों की सुरक्षा बकाया मानदेय का भुगतान खाता में भेजवाने समेत कई शिकायते की गई।तथा कई मुद्दों पर चर्चा किया गया।जिसपर पहल करते हुए बीडीओ धर्मवीर कुमार ने सरपंच तथा पंच सदस्यों को दो दिनों के अंदर मानदेय भुगतान कराने का आश्वासन दिया।बैठक में सरपंच संघ उपाध्यक्ष उमाशंकर लाल मदन तिवारी जलंधर प्रसाद राय डॉ केशव सिंह पूनम देवी वीरेश राम सुशीला देवी मंशी लाल राय नारायण साह जगदीश राम रामप्रवेश शर्मा आदि उपस्थित थे।