सिवान :अपनी मांगों को ले रसोइया संघ ने बी आर सी पर दिया धरना ————————————–
#परवेज अख्तर /सिवान
गुठनी(सीवान) बिहार राज्य रसोईया संघ के आह्वान पर गुठनी प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों की रसोईया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए रसोईया संघ के जिलाध्यक्ष धर्मनाथ माली ने बताया कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है मगर बिहार सरकार रसोइयों को अभी भी 1250 रुपया ही मानदेय दे रही है वह भी 1 साल में मात्र 10 महीने का ही। जबकि रसोईया पूरे 12 महीना काम करती है। अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर रसोइया संघ ने आज प्रखंड मुख्यालय के बी आर सी पर धरना भी दिया तथा अपने मांगों के लिए नारेबाजी भी की। उनके मुख्य मांगो में रसोइयों की मानदेय 10 हजार रुपये करने, मृत्यु कार्यावधि में चाहे कहीं हो विद्यालय या घर उनके अनुग्रह राशि को उनके आश्रित के खाते में किया जाए तथा आश्रित को रसोइए के पद पर बहाल किया जाए, मध्यान्ह भोजन योजना में कार्यरत सभी रसोइयों को परिचय पत्र निर्गत किया जाए, रसोइयों को चतुर्थवर्गीय कर्मचारी की भी दर्जा दी जाए, महिला रसोइयों को मातृत्व एवं विशेषावकाश दिया जाए, मतदान के दिन मतदान कर्मियों के लिए भोजन बनाने की एवज में रसोइयों को मतदान कर्मियों के भुगतान के साथ ही रसोइयों की पारिश्रमिक का भुगतान किया जाए तथा रसोइयों को कई वर्षों से पोशाक लंबित है उसको अभिलंब दिया जाए। धरना देने वालों में शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ परमानंद गोंड, कुंती देवी, धनई भगत ,सुनर राम, जितेंद्र राम, सरिता देवी,साबित देवी, तेतरी देवी ,सुनैना देवी ,जीरा देवी, सीमा देवी सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरूष रसोईया मौजूद थे।