सारण :अधिवक्ता को भी मिलनी चाहिए सुविधा तभी न्याय का कार्य होंगा असान – महामंत्री रवि रंजन 
# अनुमंडल कोर्ट परिसर में तीन लाख से निर्मित अधिवक्ता शेड का हुआ उद्घाटन 
मढ़ौरा (सारण)
अनुमंडल कोर्ट में अधिवक्ता के बैठने के लिए  शेड का शनिवार को बिधिवत उद्घाटन किया गया I  शेड का निर्माण छपरा विधि मंडल के द्वारा तीन लाख की लगत से कराया गया है I उद्घाटन को पहुंचे छपरा छपरा बार कौंसिल के महामंत्री रवि रंजन सिंह ने कहा कि अधिवक्ता न्याय के अभिन्न अंग है I बिना अधिवक्ता के न्यायपालिका के कार्यों को पूरा नहीं किया जा सकता है I लेकिन यह दुखद है की व्यवस्था के किसी भी स्तर पर न्यायपालिका को सुदृढ़ करने और अधिवक्ता को सुविधा देने का प्रयास नहीं किया जाता I अधिवक्ता समाज के कमजोर और निर्बल की आवाज है यही एक वर्ग है जो नेता,अधिकारी तथा आम लोगों को आसानी से उपलब्ध है I इसलिए इस वर्ग के सुविधा के लिए भी कम किया जाना चाहिए I इस दौरान महामंत्री ने मढ़ौरा एसडीओ संजय कुमार राय की सहृदयता की भूरी भूरी प्रशंसा की I कहा कि वे मढ़ौरा में वकालत करने वाले अधिवक्ता के लिए शुरू से कुछ करना चाहते थे एसडीओ के सहयोग से उसे आसानी से पूरा कर सके I इस दौरान महामंत्री ने शिल्हौरी मुखिया प्रतिनिधि व पैक्स अध्यक्ष अभिषेक राय के सहयोग की भी चर्चा की I उपाध्यक्ष सियाराम सिंह ने कहा कि वकील का धर्म है कि सही बात को समाज के सामने रखे और लोगों को सही सही न्याय दिलाने में सहयोग करे I कार्यक्रम की अध्यक्षता दूधनाथ सिंह ने जबकि संचालन जिला संयुक्त सचिव अर्जुन ओझा ने किया I इस दौरान अधिवक्ता निर्मल कुमार श्रीवास्तव,मनोज कुमार सिंह,बबुअनंद द्रिवेदी,निर्मल कुमार,उर्मिला कुमारी,ओम प्रकाश सिंह,राजेश सिंह,नीरज नयन,बबन कुंवर,राकेश कुमार,मनोज कुमार प्रसाद सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे I