सारण :नगरा में नलजल योजना का हुआ शुभारम्भ, दो सौ घरो को मिलेगा शुद्ध पेयजल
#सरकार की योजनाओं को सफल बनाने के लिए सब की एकजुटता जरूरी है – संजीत
#रिपोर्ट -अयूब रजा /नगरा

नगरा:प्रखण्ड क्षेत्र के अर्वा गांव में नगरा पंचायत के वार्ड नम्बर 08 में गुरुवार को नलजल योजना कार्य का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ .जिसका उदघाटन नगरा के मुखिया पुत्र संजीत कुमार राय ने किया. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पंचायतो में नलजल योजना का शुभारंभ किया गया है.वहीँ मुखिया पुत्र संजीत कुमार राय ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को सफल बनाने के लिए हमसब को एक जुट होने के जरुरत है और नल -जल योजना का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जायेगा.हम सभी के सफल प्रयास से हमारा प्रखण्ड नलजल योजना में आगे रहेगा.उद्घाघाटन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जन सहयोग किसी भी योजना की सफलता की सीढ़ी है इसलिए आप सभी की भूमिका इसमे अहम है.आप इस योजना में सारी जनता की सहभागिता को सुनिश्चित करेंगे.सभी जनता एकजुट होकर सकरात्मक ढंग से सात निष्चय को सफल बनाने का दृढ़ संकल्प लीजिए.जिम्मेवारी पूर्वक कार्य का निर्वहन कर अपने नगरा पंचायत का विकास करे और सरकार की योजना को सफल बनाये.बताते चले की इस नल जल से नगरा पंचायत के दो सौ घरो में पानी पहुचाया जायेगा.वही इस नल जल का शुभारम्भ होते ही गांव वालो में खुसी देखि गयी.वहीँ इस मौके पर मुखिया रामावती देवी प्रतिनिधि संजीत कुमार राय,वार्ड सदस्य तारा देवी, सचिव हरिकिशोर ,धुपनगर धोबवल के मुखिया गुड्डू सिंह सिंह ,जेई अशोक कुमार एवं ग्रामीण जनता पसुराम राय, गौतम राय,धर्मदेव राम,शिवकुमार मांझी, हेमंत राय, सहदेव राय,श्रीराम राय,सहित अन्य ग्रामीण जनता उपस्थित थे.




Recent Comments