कद्दावर युवा नेता राजवली मांझी बने जिला योजना समिति के सदस्य
#दैनिक खोज खबर के लिये सीवान से ✍परमार डाॅट काॅम की रिपोर्ट

सीवान :
गुरुवार को सीवान जिलाधिकारी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुए जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में सीवान के दक्षिणांचल क्षेत्र के कद्दावर युवा नेता व रघुनाथपुर प्रखंड से जिला पार्षद राजवली मांझी निर्विरोध निर्वाचित हुए । भाजपा के इस युवा नेता को मिले इस सफलता पर पुरे क्षेत्र में विशेषकर युवाओ के बीच जश्न का माहौल है । गौरतलब हो कि राजवली मांझी युवाओ के बीच खांसी लोकप्रिय है ।