सारण :बेपटरी हुई शिक्षा व्यवस्था 
लहलादपुर (सारण)
प्रखंड के मिडिल स्कूल मिर्जापुर में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गयी है। शिक्षकों कि लेटलतीफी से परेशान छात्रों ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया है। शनिवार को तो कई शिक्षक स्कूल पहुंचे ही नही जिससे पहली से पांचवी तक के छात्रों को एक ही कमरे में बैठा दिया गया। अब आप सहज अंदाजा लगा सकते है कि स्कूल में पढ़ाई का हाल क्या होगा ? प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी कि माने तो पहली से आठवीं तक में तीन सौ से अधिक छात्रों का नामांकन है जबकि उपस्थिति डेढ़ सौ के आस पास रहती है। कम उपस्थिति को ले प्रधानाध्यापिका ने बताया कि उनके स्कूल में आठ टीचर है। इन टीचरों में कुछ प्रतिनियोजन पर है तो कुछ छुट्टी पर है। हाइ स्कूल के लिये दर्जा प्राप्त इस विद्यालय में दसवीं क्लास में महज नौ छात्र ही उपस्थित रहे। जबकि नामांकित छात्रों कि संख्या दो सौ से भी अधिक है। हाइ स्कूल में तैनात चार शिक्षकों में से शनिवार को महज एक ही टीचर स्कूल पहुंचे थे। इससे नाराज़ छात्रों ने शिक्षा विभाग के अफसरों से शिकायत कि लेकिन अफसरों ने सोमवार तक के लिये समय मांग लिया। इस मामले में बीईओ मिथिलेश्वर प्रसाद ने बताया कि वे मामले कि जांच करेंगे ।