सिवान:बिहार दिवस की जिले में रही धूम, विविध कार्यक्रम आयोजित
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर/सिवान
सिवान : बिहार दिवस की धूम गुरुवार को प्रखंडों में भी देखने को मिली। विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई तो कई जगह विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित किए गए। इस दौरान स्वच्छता समेत अन्य क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए कई लोग सम्मानित भी किए गए।
शहर के इलेक्ट्रो होमियो पैथिक मेडिकल द्वारा हुसैनगंज गांव के टिकरी में शिविर आयोजित कर 635 रोगियों का निश्शुल्क इलाज कर दवाएं दी गई। इस मौके पर डॉ. दयानंद सिंह, डॉ. मधुसूदन प्रसाद, डॉ. अली असगर, डॉ. कन्हैया शर्मा, डॉ. अब्दुल फिरोज, डॉ. तारकेश्वर, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. मो. इजहार आदि शामिल थे। सभी अतिथियों का स्वागत माकपा के सचिव बदरे आलम ने किया। वहीं साहित्यिक और सामाजिक संस्थान अंजुमन उर्दू हिंदी साहित्य के तत्वावधान में सलीम उर्दू लाइब्रेरी के सभाकक्ष में कवि सम्मेलन सह गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अलहाजा मौलाना मो. जकी ने की तथा संचालन सचिव सैयद आरिफ हसनैन ने की। इस मौके पर वैद्य हरिद्वार शर्मा, डॉ. अली असगर, प्रो. सैयद मेंहदी इमाम,अभिन्यु प्रसाद दर्पण, हाजी अनवर अली, शिक्षिका कुदसिया आलिया,विंध्यवासिनी सिंह, कुलदीप कुमार मनोरंजन, जीनत खातून आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
महाराजगंज में विद्यालयों द्बारा प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामापाली, राजकीय मध्य विद्यालय सहित कई विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। बीडीओ सीओ ने साफ सफाई किया। बिहार दिवस पर प्रखंड अंचल स्वच्छ रहे इसको लेकर बीडीओ रवि कुमार,
सीओ रविराज सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय सहित परिसर की साफ सफाई की। साथ ही सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों ने शपथ लिया। साथ ही गांधी शांति उद्यान में स्थित गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। दारौंदा प्रखंड के विभिन्न विद्यालय में गुरुवार को प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान बच्चों ने दहेज एंव बाल विवाह उन्मूलन के नारे लगाए गए। प्रखंड के मध्य विद्यालय रुकुंदीपुर, गुंजेश्वरी उच्च विद्यालय रुकुंदीपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर, मध्य विद्यालय नंदा टोला, मध्य विद्यालय कौल्हुआ, मध्य विद्यालय दारौंदा सहित विभिन्न विद्यालय मे प्रभातफेरी निकाली। बीडीओ रीता कुमारी, सीओ अशोक कुमार चौधरी सहित सभी कर्मचारियों ने साफ सफाई की।
आंदर प्रखंड के उत्क्रमित सह उच्च विद्यालय बरवां के प्रधानाध्यापक राममनोहर पाठक, राजकीय मध्य विद्यालय असांव में प्रधानाध्यापक जाहिद हुसैन अंसारी, श्रीजानकी संस्कृत प्रा. मध्य,उच्च, महाविद्यालय गुरुकुल बरवा में प्राचार्य विजय प्रकाश पाठक उर्फ ददन पाठक, जेपीएस पब्लिक स्कूल भवराजपुर रोड आंदर के प्राचार्य अभिमन्यु सिंह की अध्यक्षता अपने अपने पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर संजय कुमार श्रीवास्तव, धर्मेंद्र चौधरी, आत्मानंद पाठक, नीरज शर्मा, निरुपमा देवी, अनुपमा कुमारी, सुमिता कुमारी, लक्ष्मीरानी,रानी कुमारी, अंजू कुमारी, शबनम परवीन, हीरालाल साह, मुकेश सिंह,आदि उपस्थित थे। भगवानपुर हाट कार्यालय परिसर में बिहार दिवस के अवसर पर गुरुवार को बीडीओ रवि सिन्हा के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। वहीं राजकीय मध्य विद्यालय रामपुर दिघड़ी के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। प्रखंड के मध्य विद्यालय भीष्मपुर तथा एसएस उच्च विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीडीओ रवि सिन्हा ने भीखमपुरपंचायत के पांच वार्डो को ओडीएफ घोषित किया। इस अवसर पर बीडीओ ने पूरे पंचायत को ओडीएफ बनाने के लिए लोगो को प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार खुले में शौच मुक्त बिहार एवं देश को बनाना चाहती है। बीडीओ ने बताया कि भीखमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4 एवं 5 को जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता ग्राहियों एवं आम लोगों के सहयोग से ओडीएफ बनाना दिया गया है। मुखिया सरोज देवी ने बहुत जल्द पंचायत को शतप्रतिशत ओडीएफ बनाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बीडीओ ने स्वच्छता ग्राहियों क्रमशः अणु कुमारी,अभय कुमार एवं कृष्णा कुमार को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुखिया सरोज देवी, पूर्व मुखिया सुशील उपाध्याय, प्रखंड समन्वयक खुर्शीद आलम, कार्यपालक सहायक अनिल कुमार,लेखपाल अनिल कुमार आदि उपस्थित थे। बसंतपुर में गुरुवार को बिहार दिवस के अवसर पर बिभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 8 बजे विभिन्न विद्यालय में प्रभातफेरी निकाली गई।उसके बाद प्रखंड संसाधन केंद्र पर विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं के बीच चंपारण सत्याग्रह शताब्दी, दहेज, बाल विवाह उन्मूलन पर निबंध लेखन एवं प्रतियोगिता आयोजित की गई। मौके पर बीईओ विनय शंकर दुबे, हेडमास्टर मीना कुमारी, वरीयबीआर सीसी राजेंद्र प्रसाद ठाकुर, मजहर हुसैन, संजय राम, अभिताभ कुमार, ध्रुवनाथ सिंह आदि मौजूद थे । हसनपुरा के सभी मध्य विद्यालय तथा प्राथमिक
विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। जीरादेई प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में बीईओ शम्शी अहमद खां के निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः आठ बजे सभी विद्यालयों के छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली गई। प्रखंड के तितरा, जमापुर, अकोल्ही, मुइयां सहित सभी विद्यालयों में बिहार दिवस के अवसर पर चहल पहल देखी गइ। इस अवसर पर शमसाद अंसारी, पंचानंद तिवारी, मनीष कुमार सिंह, रूपेश राय, उपेंद्र यादव, आशुतोष यादव, अजीत कुमार, प्रमिला सिंह आदि शिक्षक उपस्थित थे। सिसवन के चैनपुर स्थित ज्ञान भारती स्कूल एवं जीवीएस सैंट्रल हाईस्कूल सहित विभिन्न स्कूलों में बिहार दिवस धूमधाम से मनाया गया। ज्ञान भारती स्कूल एवं जीवीएस सैंट्रल हाईस्कूल के बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को दहेज विरोधी एवं बाल विवाह के प्रति जागरूक किया गया। पचरुखी प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय कल्याणपुर में बिहार दिवस के अवसर पर छात्राओं के क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।




Recent Comments