सारण: 96 वीं जयंती पर याद किये गए शहीद जगदेव प्रसाद छपरा बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 96वीं जयंती समारोह शहीद जगदेव पब्लिक स्कूल कुशवाहा मार्केट कंपलेक्स बड़ा तेलपा,छपरा के प्रांगण में मनाई गई । कार्यक्रम का उदघाट्न रालोसपा के जिला अध्यक्ष डॉ अशोक कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया । विद्यालय के निदेशक सुनील कुमार सिंह कि अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शहीद जगदेव बाबू जीवन पर्यंत गरीबों,दलितों,शोषितों,एवं पिछड़ों के उत्थान के लिए संघर्ष करते रहे ।आज उसी का नतीजा है कि आज पिछड़ा समाज जो कभी बधुआ मजदूर के रूप में था उसे आज सम्मान एवं उसका हक मिल रहा है । 5 सितंबर 1974 को गरीबों,दलितों,शोषितों के लिए कुर्था प्रखंड पर संघर्ष करने के क्रम में वह सरकारी गुंडों के शिकार हो गए ।शहीद जगदेव प्रसाद अब नहीं रहे, किंतु लाखों जगदेव उनके सपनों को साकार करने में लगे हुए हैं। कार्यक्रम को रालोसपा के उपाध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ रालोसपा जिला अध्यक्ष श्री शिवजी महतो,महासचिव श्री शशि भूषण गुप्ता,श्रीमती रीता सिन्हा,चंदेश्वर राय आदि ने संबोधित किया । सभा में उपस्थित सोनू कुमार, दिपक कुमार, प्रभुनाथ राय,रवि रंजन, पुनम सिंह, पिंकी सिंह, नगमा, मुस्कान कुमारी, रंजू राय , सोनी कुमारी, श्वेता सिंह, मनी कुमारी आदि उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत रिशु प्रिया ने किया।