सारण:बच्चों के खेल कूद में मारपीट,तीन घायल
नगरा :
खैरा थाना क्षेत्र के धोबवल गांव में मंगलवार की शाम बच्चों के बीच खेल खेल में हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो हुआ.जिसमे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के उपर हमला कर दिया जिसमे तीन लोग घायल हो गये.बताते चले की मंगलवार की रात थाना खैरा थाना क्षेत्र के धोबवल गाँव निवासी बच्चों के बीच खेल के दौरान हुए झगड़े को लेकर दोनों बच्चो के परिजन आपस में भीड़ गये.बात इतनी बढ़ी की पहले मारपीट और फिर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के उपर लाठी डंडे से हमला बोल दिया जिसमे तीन लोग घायल हो गए.घायल को आनन फानन में परिजनों ने नगरा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में इलाज के लिए लाया गया जहा उपचार के बाद चिकित्साको ने बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया.रमेश सिंह खैरा थाना में आवेदन देकर करवाई करने की मांग किया है.आवेदन में अवधेश सिंह पिता स्व.सनवुधा सिंह,नागेन्द्र सिंह, सावलिया सिंह, अभिनेश कुमार सिंह,सहित दर्जनों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्यवाई करने की मांग की है.घटना के बाद से परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.वही खैरा थानाध्यक्ष गौरी शंकर बैठा ने बताया की मामले की जाँच पड़ताल किया जा रहा है.जाँच कर आगे की करवाई किया जायेगा.




Recent Comments