सारण :मढौरा विधायक ने नल जल योजना  का किया शुभारंभ
#संजय कुमार पांडेय/अयूब रजा की नगरा से रिपोर्ट 

नगरा :
प्रखंड क्षेत्र के बन्नी गांव में  मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना के अंतर्गत भूमि पूजन का कार्य माननीय विधायक जितेंद्र कुमार राय द्वारा किया गया।कादीपुर पंचायत के बन्नी गाँव में वार्ड संख्या-दस में नलजल  उपलब्ध कराए जाने को लेकर संचालित अभियान के तहत भूमि पूजन किया गया.इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए  विधायक जितेंद्र कुमार रॉय ने कहा कि इस योजना के तहत सभी को शुध्द पेजल मिलेगा.वहीँ हर समय इसके तहत गांव के ग्रामीणों को शुद्ध नल का जल उपलब्ध कराया जाएगा ।मुखिया संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि इस योजना के पूरा हो जाने के बाद गांव में रहने वाले तकरीबन दो सौ घरों के लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध होगा.स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग के अपने-अपने घरों में शीघ्र ही नल जल का सुबिधा मिलने लगेगा. 
इस मौके पर सीओ अरविन्द प्रसाद सिंह,मुखिया ललित कुमार रॉय,गौरीशंकर राय,सरपंच जयप्रकाश मिश्रा, फैजान अख्तर अंसारी,दीपक कुमार सहित गाव के सैकड़ो ग्रामीण जनता आदि लोग भी मौजूद थे.