सहुली में जीडीपी के तहत ग्रामसभा का हुआ आयोजन।

परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा(सीवान) प्रखण्ड के सहुली पंचायत के पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम के तहत मुखिया मंजू देवी के अध्यक्षता में पंचायत के वार्षिक योजनाओं के चयन के लिए ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी वार्डों के वार्ड सदस्यों के द्वारा अपने-अपने वार्ड समेत पंचायत के सभी आधारभूत आवश्यकताओं सहित स्कूल, उप स्वास्थ्य केंद्र, नल-जल, रद्द रियायती अनाज वाले राशनकार्ड, आंगनबाड़ी, गरीब परिवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशनकार्ड, गली-नली, चापाकल, सड़क आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। बैठक के दौरान पंचायत सचिव अवधेश कुमार ओझा व ब्लॉक के कर्मी द्वारा योजनाओं को पारित किया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राधाकांत पाठक, रविन्द्र साह, टिंकू ओझा, जगदीश राम, पारस यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता उपस्थित थी।