सारण : ए.आई.एस.एफ. ने चलाया सदस्यता अभियान 
#संजय कुमार पांडेय

छपरा (वि वि) 
ए आई एस एफ सारण जिला इकाई द्वारा राजेन्द्र कॉलेज में सदस्यता कैम्प लगा कर छात्र / छात्राओं को सदस्य बनाया गया।इसमे माहाविद्यालय के 125 छात्र छात्राओं ने सदस्यता ग्रहण की।इस दौरान छात्रो को संबोधित करते हुए राज्य परिषद सदस्य अमित नयन ने कहा कि यह देश का पहला छात्र संगठन है ,अपने स्थापना काल से ही विश्वविद्यालय एवं माहाविद्यालय के छात्रो के समस्याओ को लेकर संघर्षरत रहा है।जिला सचिव राहुल कुमार यादव ने कहा कि ए आई एस एफ का सदस्य बन कर भगत सिंह के सपनो का देश बनाने में सहयोग करे।सदस्यता ग्रहण करने में मुख्य रूप से सुधांशु कुमार,प्रियंका कुमारी,स्वाति कुमारी,अनामिका ,विकाश सहित 125 छात्रो ने सदस्यता ग्रहण किया।