सारण:आरपीएफ कर्मी की अचानक मौत की खबर पर परिजनो को लगा सदमा
मशरक(सारण)
मशरक प्रखंड के दुरगौली पंचायत के चान्दवरवा गांव मे मदन पाण्डेय जो बनारस मे आरपीएफ मे कार्यरत थे कल सुबह उनकी अचानक ही मृत्यु हो गई ।आज सुबह जब अपने पैतृक गांव चान्दवरवा परिवार वालों ने पहुंचे तो पूरे गांव मे कोहराम मच गया ।कल्पनाथ पाण्डेय मृतक के चाचा ने बताया कि मदन का तबियत पहले बहुत ठीकठाक चल रहा था मगर जब से कुछ साल पहले बरौनी स्टेशन पर बदमाशों द्वारा गोली और चाकू के वार के बाद कुछ दिन मेडिकल मे रहकर इलाज कराने के बाद अब तबियत ठीक चल रहा था ।इसी क्रम मे उनकी ट्रांसफर बनारस मे हो गईऔर अपने पूरे परिवार के साथ डीलडब्लू मे क्वार्टर लेकर रहते थे ।मदन पाण्डेय की मां सीता कुवँर एवं पत्नी लालती देवी का रो-रो कर बूरा हाल है पत्नी तो बार-बार बेहोश हो जा रही हैं ।मदन पाण्डेय एक मिलनसार आदमी थे कभी भी गांव मे आते तो गांव के सभी बड़ें छोटे बुढ़े से मिलकर हालचाल जानकारी लेते रहते थे ।आज गांव के लोग यही कह रहे है कि एक अच्छे आदमी को ही भगवान के यहां खोज हैं ।मृतक के भाई मोहन पाण्डेय रो-रो कर यहीं कह रहे है कि हम तो दिल्ली मे रहते थे मगर भैया कभी अभास नहीं होने देते थे कि हमलोग इतनी दूरी पर रहते है मदन पाण्डेय के दो लड़के है ।बड़ें पुत्र विवेक कुमार पांडेय ने अपने पिता का मुखाग्नि दिए छोटे पुत्र विकास पाण्डेय को भी पिता के गम मे बेसुध पड़े हुए है ।अब तो सारे परिवार के मुखिया ही चला गया अब हमारे परिवार को कौन सम्भालेगा यही कहकर विकास पाण्डेय बार-बार अचेत हो जा रहे है । चान्दवरवा, बहरौली पाण्डेय टोला सहित सभी लोगों के जुबान पर एक ही बात आ रही है कि एक नेक और सबके दुखों और एक समाजिक व्यक्ति अब इस दुनिया मे नही रहे ।इस गांव मे गमगीन मौहल नजर आ रही हैं ।




Recent Comments