जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अध्यक्षता मे स्कुल चलो अभियान
ए.के.केशकर
धाता फतेहपुर 5 जुलाई। आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर की अध्यक्षता में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नामांकन रथ कलेक्ट्रेट से जिलाधिकारी के हरी झंडी दिखाने के बाद रवाना हुए ।नामांकन रथ फतेहपुर से सभी ब्लॉक मुख्यालयों के लिए रवाना हुए जिनमें से एक नामांकन रथ फतेहपुर से सुबह 9:00 बजे रवाना हुआ इस नामांकन रथ का उद्देश्य 6 वर्ष से 14 वर्ष के सभी बच्चों का प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन होना है यह नामांकन रथ लगभग 1:00 बजे बीआरसी धाता पहुंचा। इस नामांकन रथ के साथ आनंद कुमार नीलेश विश्वकर्मा प्रदीप कुमार सौष्ठव त्रिपाठी (व्यायाम शिक्षक )जब धाता पहुंचे तो बीआरसी धाता में ज्ञान सिंह ,अरविंदसिंह , गोपाल कृष्ण सिंह सहायक समन्वयक एवं अजय प्रताप सिंह जगन्नाथ, ओम चन्द्र गुप्त धीरेंद्र सिंह सहित अन्य अध्यापकों ने स्वागत किया।




Recent Comments