बिजली की तार गिरने से गेहूं की फसल में लगी आग, आंशिक क्षति

मढौरा (सारण):अमनौर प्रखंड क्षेत्र के रसूलपुर फीडर में ग्यारह हजार विद्युत सप्लाई लाइन का तार पोल से टूट के गिरने के कारण ग्यासपुर के चंवर में गेहूं की फसल में आग लग गई।जिसमें बताया जाता है की स्थानीय द्वारिका राय और कामेश्वर राय के गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। स्थानीय मजदूरों की तत्परता से किसी तरहआग पर काबू पाया गया। विभाग को तत्वरित सूचना मिलने पर लाईन कटी। जिससे भयंकर हादसा और नुकसान होने से टल गया।
मालूम हो कि अवर प्रमंडल विद्युत आपूर्ति मढौरा से ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति होने वाले इस विद्युत लाइन का लोहे की पोल और तार काफी जर्जर हो चुकी है।जो शनिवार को लगभग साढ़े दस बजे के करीब अचानक टूट कर गेहूं की फसल पर गिर पड़ी। संयोग अच्छा था शुक्रवार की रात हुई वर्षा के बाद नमी होने के कारण कोई भयंकर हादसा नहीं हुई।
घटना के संबंध में सहायक विद्युत अभियंता देवेन्द्र कुमार राम से पुछे जाने पर बताया कि हमें इसकी सूचना नहीं है।जानकारी ले रहे है की वास्तविक स्थिति क्या है ।