परवेज अख्तर सिवान
दारौंदा (सिवान) : थाना क्षेत्र के झझवा गांव में बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को छापेमारी कर विद्युत बिल जमा नहीं करने वाले सात लोगों का कनेक्शन काट दिया। विभाग के एसडीओ शकील अहमद और जेई नीरज कुमार के नेतृत्व में कनेक्शन काटे गए। जेई कुमार ने बताया कि भोला साह पर 7934 रुपये, नंदकिशोर 5431 रुपये, जवाहिर शर्मा पर 35166 रुपये, उत्तीम साह पर 16237 रुपये, दुर्गावती देवी पर 17912 रुपये और राजेनंद्र महतो पर 16121 रुपये बिल बकाया होने पर उनका कनेक्शन काट दिया गया है।
—




Recent Comments