विद्युत फ्रेंचाइजी के साथ विद्युतविच्छेद के बाद उपभोक्ता ने की गाली-गलौज
तरैया(सारण)। प्रखण्ड के नारायणपुर पंचायत में विद्युत राजस्व संग्रह कर रहे फ्रेंचाइजी के साथ एक उपभोक्ता द्वारा विद्युतविच्छेद के कार्रवाई के बाद गाली-गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में तरैया परिक्षेत्र के कनीय विद्युत अभियंता सुजीत कुमार ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि नारायणपुर पंचायत में रूरल रेवेन्यू फ्रेंचाइजी 1251 RRF122 मुनटुन सिंह को विद्युत विभाग द्वारा विद्युत राजस्व संग्रहण एवं विपत्रिकरण के लिए एकरनाम हुआ था। विद्युत राजस्व संग्रहण के लिए उपभोक्ताओं का विद्युतविच्छेद किया जा रहा था। गत 11 जनवरी को एक उपभोक्ता साधन देव सिंह का विद्युत शुल्क बकाया रहने के कारण विद्युतविच्छेद की कार्रवाई की गई थी। इसी आक्रोश में आकर साधन देव सिंह ने फ्रेंचाइजी के घर पर जाकर गाली गलौज किये एवं धमकी दिये। जिसके बाद फ्रेंचाइजी द्वारा कहा जा रहा रहा है कि इस तरह के कृत बार-बार दोहराया जायेगा तो सरकारी राजस्व संग्रहण में बहुत परेशानी होगी। इस तरह सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न होना प्रतीत होता है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आगें की कार्रवाई में जुट गई है।




Recent Comments