सारण :दहेज की बलि बेदी पर चढ़ी नवविवाहिता,गला दबाकर हत्या
——————————————-
पति,गोतनी व ससुर पर प्राथमिकी दर्ज
——————————————
ससुर को पूलिस ने भेजा जेल।बाईक व फ्रीज की कर रहे थे माँग।मामला रसूलपुर के मोहब्बत नाथ के मठिया का
——————————
रसूलपुर –
स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहब्बत नाथ के मठिया में दहेज की खातिर एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।पूलिस ने शव को कबजे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका मोहब्बत नाथ के मठिया निवासी अर्जुन भारती की पत्नी बतायी जाती है।मृतका के चाचा बनियापुर थाना क्षेत्र के बरूइं गाँव निवासी दधिबल गिरी ने रसूलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर पति समेत ससुर शिवकुमार भारती व गोतनी उषा देबी को आरोपित किया है।दर्ज प्राथमिकी में मृतका के चाचा ने कहा है कि उसकी भतीजी की शादी दो बर्ष पूर्व हीं दान दहेज देकर हिन्दू रिति रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ था।शादी के बाद से हीं दहेज स्वरूप मोटरसाईकिल व फ्रीज के लिए उसके साथ मारपीट किया जाता था।और नहीं देने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी।पूलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ससुर शिवकुमार भारती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि अन्य आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।पति व गोतनी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।




Recent Comments