गुलनाज हत्या कांड को लेकर भाकपा ने सीएम नीतिश कुमार का किया पुतला दहन

मढ़ौरा(सारण) ।राज्य पार्टी के आह्वान पर भाकपा की मढ़ौरा अंचल परिषद ने वैशाली की 20 वर्षीय युवती को जलाकर हत्या कर देने के विरोध में ओल्हनपुर में एक विरोध मार्च निकाला । इस दौरान बजरंग बली चौराहे पर बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। विरोध मार्च का नेतृत्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव रामबाबू सिंह एवं अंचल सचिव संजय कुमार सिंह ने किया।
इस दौरान जिला सचिव रामबाबू सिंह ने युवती गुलनाज की निर्भय हत्या की निंदा करते हुए हत्यारों को फांसी देने की मांग की । इस मामले को दबाये रखने के लिए जिम्मेदार पुलिस अफसरों को बर्खास्त करने, लड़की के परिजनों को 20 लाख रुपया मुआवजा देने एवं महिलाओं पर हो रहे बलात्कार एवं छेड़खानी के मामले पर रोक लगाने की मांग बिहार सरकार से की गयी। परिजनों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की गयी। इस कार्यक्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव रामबाबू सिंह,अंचल सचिव संजय कुमार सिंह,किसान नेता भरत राय, जमादार राय, विजय राय, अजय कुमार यादव, संजय कुमार, मिथुन कुमार, शिवप्रसाद राय, मुन्ना कुमार, विकाश कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल थे।