
पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
तरैया(सारण)। प्रखंड के तरैया बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के दूसरे दिन मंगलवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 105 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सीनियर छात्र छात्राओं में 31 तथा जूनियर छात्र छात्राओं में 74 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जूनियर छात्र-छात्राओं को कोविड 19 तथा सीनियर छात्र-छात्राओं को बाल विवाह पर पेंटिंग बनाना था। सीनियर ग्रुप से आकाश कुमार, संदेश कुमार व निशा कुमारी ने बाजी मारी। जबकि जूनियर प्रतिभागियों में सगुफ्ता प्रवीण, अर्चना कुमारी, मुस्कान खातून, चांदनी कुमारी समेत 105 छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पुरस्कृत किया। मौके पर शिक्षक महेश्वर सिंह, मो. अनीस, संजीव कुमार सिंह, समेत पुलिस पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राएं एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे।




Recent Comments