
सात दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव के छठियार के अवसर पर भव्य जागरण कार्यक्रम आयोजित
#दीपक कुमार सिंह/परसा (सारण)-उच्चतर माधमिक विद्यालय में सात दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव के छठियार के अवसर पर गुरुवार की रात भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन मुख्यातिथि नगर पंचायत परसा बाजार के मुख्य पार्षद सुमांती देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काट कर किया। आये हुए सभी कलाकारों को अंगवस्त्र व राशि देकर समानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद ने भगवान् श्री कृष्ण की उपदेश और उनके दिए मार्ग दर्शन को जीवन में अपना कर मनुष्य सफल जिंदगी की नैया पार कर सकते है।भगवान् की पूजा और भक्ति से ही मनुष्य मोक्ष प्राप्त कर सकता है।मनुष्य को सदा सत्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।कमलानास कुँअर व अरविंद कुमार अभियंता ने अपनी भक्ति भजन से श्रोता रात भर झुमाते रहे।कार्यक्रम में पूजा समिति द्वारा मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विनोद दास पूजा समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार राय वार्ड पार्षद शिव कुमार सिंह देवेन्द कुँअर राजू कुमार कंचन कुमार रंजीत कुमार पंकज कुमार सतेन्द्र राय संजय कुमार राय आदि उपस्थित थे।




Recent Comments