पश्चिम चंपारण लौरिया से राकेश पांडेय की रिपोर्ट :-
सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ व बैंक के सभी खाते धारियों को अधिक से अधिक मिले l उन्हें सरकार से मिलने वाले सभी फायदों का लाभांश ग्राहकों के खाते में जाए l यही सोचकर सरकार ने सभी व्यक्तियों का खाता खोल कर उन्हें उसका लाभ दे रही है ताकि बिचौलियों का इसमें दाल ना गल  सके l  उक्त  बातें सोमवार को स्थानीय दी नेशनल सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के द्वारा आयोजित समावेशन फंड एवं समर्थित विकास के महत्व पर ग्राहकों को संबोधित करते हुए नाबार्ड के नोडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी ने कही  l श्री द्विवेदी ने ग्राहकों को समझाते हुए कहा कि अब समय बहुत बदल गया है l  आज के समय में डिजिटल का प्रयोग हो रहा है l आप सब डिजिटल लेनदेन से कार्य करें l  कैश  से लेनदेन नहीं करें l वहीं मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने कहा कि इस वैज्ञानिक युग में सबका बैंकों में खाता रहना जरुरी हो गया है l सरकार की सोच है कि हम सब नकद रुपया से लेन देन जितना कम हो सके उतना कम करें  l पेटीएम भीम ऐप आदि का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें l सभी ग्राहक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जीवन ज्योति में कम पैसे में इंश्योरेंस करा कर लाभ उठाएं l बैंक के शाखा प्रबंधक सिंहासन प्रसाद ने खाता धारियों को समझाते हुए कहा कि सभी लाभुक केवाईसी के माध्यम से बैंक से जरुर जुड़े l इससे जुड़ने से आपको फायदा ही फायदा है l हम आपके अधिकारों की  जानकारी,  खाता में कोई त्रुटि आती है ,  तो सीधे आपके बायोडाटा जाँचकर बैंक कर्मी समय-समय पर आपको सूचित करते रहेंगे l SMS से आपको सूचित करते रहेंगे l यदि आप  बैंक से असंतुष्ट हैं , या  कोई शिकायत है तो शाखा प्रबंधक से शिकायत कर सकते हैं l यहां भी असंतुष्ट हैं तो वरीय अधिकारी से या आरबीआई के पोर्टल पर भी शिकायत कर सकते हैं l आप सब खाता में छोटी छोटी बचत करें जिससे वही बचत आपको बाद में बहुत लाभ देगा l मौके पर बैंक कर्मी ज्योति शंकर गिरी पैक्स अध्यक्ष मालिक पाण्डेय, मनु कुमार ,  रामबाबू प्रसाद , शंभू पांडे, अभिषेक राय, लड्डू  सिंह , पूनम देवी , रितु देवी , विवेक मल तथा राजी देवी सहित सैकड़ों बैंक के ग्राहक उपस्थित थे l