सारण:अग्नि पीड़ितों के बीच सहायता राशि का वितरण
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज -:
“””””””””””
सदर प्रखण्ड के बड़हारा महाजी व महाराज गंज पंचायत मे पिछले दो सप्ताह पूर्व भीषण अगलगी की घटना के शिकार कुल 10 अग्निपीड़ित परिवारो के बीच सदर सीओ विजय कुमार सिंह के द्वारा बिहार आपदा प्रबंधन की ओर से पीड़ित प्रति परिवारो को 9800 रूपये सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए ।
सीओ ने बताया कि बड़हारा महाजी गाँव मे दो सप्ताह पूर्व सिलेंडर बिस्फोट की घटना मे देवकुमार साह रामकुमार साह जयकुमार साह दिनेश साह निर्मल साह राधिका कुँवर पंचम ठाकूर अमीर ठाकूर तथा देवकली देवी आदि समेत कुल 9 मजदूर परिवारो के घर जल गए थे । जिन्हे प्रति परिवार 9-9 हजार की चेक राशि दी गई वही महाराजगंज पंचायत निवासी राजमन राम को 9800/ रूपये सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया सीओ ने बताया कि सप्ताह भर पूर्व खाना बनाने के दौरान राजमन राम की झोपड़ी जल गई थी
वही इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव के द्वारा भी पीड़ित प्रति परिवारो को घरेलू उपयोग की आवश्यक समान उपलब्ध कराए गए ।




Recent Comments