निजी विद्यालयों ने दी मदद राशि

#अभय सिंह/ बनियापुर(सारण)छपरा के निजी स्कूलों ने मढौरा में मारे गए जांबाज़ पुलिस अधिकारी एसआईटी दरोगा मिथिलेश कुमार साह एवं सिपाही फारुक आलम की मदद हेतु ₹55000 की सहायता राशि छपरा के पुलिस कप्तान श्री हर किशोर राय जी को सौंपा। सारण पुलिस अधीक्षक ने निजी विद्यालयों के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के परस्पर सहयोग से पुलिस और पब्लिक के बीच में गहरा विश्वास भरा संबंध विकसित होता है।डीएवी स्कूल बनियापुर के निदेशक श्री धनंजय सिंह ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य यह संदेश देना है कि सारण की आम जनता इस दुख की घड़ी में छपरा पुलिस के साथ मजबूती से खड़ी है। निदेशक श्री संदीप आनंद जी ने कहा कि दिवंगत अत्यंत ही ईमानदार और कर्मठ पुलिस पदाधिकारी थे। यह अत्यंत ही दुखद घटना है और निजी विद्यालय उनके बच्चों की शिक्षा के लिए आगे आने को तैयार है। निजी विद्यालय एसोसिएशन की अध्यक्षा सीमा सिंह ने भी इस दुख की घड़ी में दिवंगत आत्माओं के परिवारजनों के साथ खड़े होने की बात कही। सेंटजोसेफ स्कूल के प्रबंधक श्री अभिषेक कुमार ने कहा कि ईमानदार पुलिस पदाधिकारी के साथ यह घटना छपरा के लिए एक बड़ी क्षति है। हैजलवुड स्कूल के निदेशक श्री बलदेव सिद्धार्थ एवं अन्य कई स्कूलों के निदेशकगण भी इस अवसर पर उपस्थित थे।




Recent Comments