समस्तीपुर में सीआइएसएफ जवान ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, शादी की सालगिरह पर बांटे पौधे
##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू:

रोसड़ा
रोसड़ा में सीआईएसएफ के एक जवान हिरमिया गांव निवासी सुभाष कुमार ने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर छात्र छात्राओं को पौधे देकर पर्यावरण की सुरक्षा करने और कराने का संकल्प दिलाया। सुभाष विशाखापत्तनम में हेड कांस्टेबल हैं। बेगूसराय की नेहा से उनकी शादी हुई।शुक्रवार को उनकी शादी की पहली साल गिरह थी। इसके लिए वे छुट्टी लेकर घर आये थे। उन्होंने रोसड़ा के बीएसएस क्लब में पढ़ने वाले छात्रों के बीच अपनी शादी की साल गिरह मनाने के साथ ही आम और महोगनी के करीब एक सौ पौधे बांटे। इसके साथ ही छात्र व छात्राओं को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया। सीआईएसएफ के जवान सुभाष ने बताया कि पिछले महीने सोशल मीडिया पर रोसड़ा के राजेश कुमार सुमन और रामलाल की पर्यावरण को बचाने की सेल्फी विद ट्री मुहिम की जानकारी मिलने पर उन्हें भी पर्यावरण को बचाने की प्रेरणा मिली। जिसके बाद उन्होंने ऐसा कार्यक्रम करने का निर्णय लिया।