सुदूर ग्रामीणों को आरटीपीएस का मिलेगा लाभ -बीडीओबनियापुर (सारण) प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने से ग्रामीणों को मिलेगा निजात ।यह बातें प्रखंड विकास पदाधिकारी सुदामा प्रसाद सिंह ने भुसाव पंचायत में आरटीपीएस कार्यालय का उद्घाटन करते कही।उन्होंने कहा कि सुदूर देहात क्षेत्र भुसाव पंचायत में आरटीपीएस का कार्यालय खुल जाने से ग्रामीणों को प्रखंड का चक्कर लगाने से निजात मिलेगा।वही उक्त कार्यालय पर आरटीपीएस की सारी सेवाएं बहाल कर दिए गए है यहां ग्रामीण अपना आधार कार्ड,वृद्धावस्था पेंशन, इंदराआवास योजना, आय जाति प्रमाण पत्र, आवासीय सहित अन्य आवश्यक सेवाओ का सम्पादन कर सकेंगे।वही स्थानीय मुखिया सुनीता देवी ने उद्घाटन समारोह में इस कार्य के लिए सरकार को धन्यवाद दिया तथा मौके पर शामिल सबो का अभिनन्दन किया।मौके पर मुखिया पति पप्पू सिपाही सांख्यिकी पदाधिकारी, सत्येंद्र सिंह पंचायत सचिव, पूर्व कृषि पदाधिकारी उमेश प्रसाद सहित भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।