
छपरा (सारण)- परसानगर पंचायत परसा के कैंसर पीड़िता बिसाही निवासी माधुरी देवी पति सुभाष राय उनके बेहतर इलाज के लिए स्थानीय भाजपा उपाध्यक्ष चन्दन सिंह ने सारण के सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि से दूरभाष पर बात की जिसको गम्भीरता से लेते हुए श्री रूढ़ि ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मरीज के बेहतर इलाज के लिये 50,000(पचास हजार रुपये) स्वीकृत कराई। इसी क्रम में सांसद राजीव प्रताप रूढी के निर्देश पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में रणधीर कुमार सिंह ,नगर पंचायत भाजपा उपाध्यक्ष चंदन सिंह,राकेश राय ने पीड़ित के घर पहुच कर स्वीकृति पत्र सौपा , स्वीकृति पत्र पाकर पीड़ित ने खुशी जाहिर की और सांसद श्री रूढ़ि और भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया , राकेश कुमार सिंह ने दूरभाष पर पीड़ित को माननीय सांसद श्री रूढ़ि से बात करवाई जिसपर श्री रूढ़ि ने हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया , इस मौके पर राकेश राय,विधान राय, शैलेश राय एवम सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे ।




Recent Comments