बेतिया – गौनाहा:– *बिजली कि चिंगारी से गन्ना में लगी आग लाखो की क्षति*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* स्थानीय थाना क्षेत्र के सिट्ठी पंचायत अंतर्गत पश्चिम चमैनिया ताल के पास शुक्रवार की दोपहर तैतीस हजार हाई वोल्टेज विधुत परिवहन के तार में फाल्ट होने के कारण गिरी चिंगारी से गन्ने की खड़ी फसल में आग लग गई । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देखते ही देखते क्षणभर में पूरा गन्ने की खेत में खड़ी फसल पुरी तरह जलकर झुलस गया ।
बताया जाता है कि सिट्ठी निवासी सुकई महतो के गन्ना का खेत में आग लगने से गन्ना बुरी तरह झुलस गया है ।
वही किसान महतो ने बताया कि इस बात कि शिकायत मैं बिजली विभाग से किया था कि कल शाम से मेरे गन्ने की खड़ी फसल के उपर बिछाई गई बिजली के तार में फाल्ट हो रहा है और चिंगारी निकल रही है निकल रही चिंगारी से मुझे भारी छती हो सकती है । लेकिन बिजली विभाग के लापरवाही के कारण मेरा चार कट्ठे जमीन पर खड़ी लाखो के गन्ने का फसल जल कर खाक हो गया है ।