मोतिहारी जिले में अब सप्ताह में तीन दिन वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा।
[✍दैनिक खोज खबर मोतिहारी पूर्वी चंपारण डेस्क:] जिले में अब सप्ताह में तीन दिन वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि सप्ताह में सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाएं। कहा- दिसंबर में समीक्षा के दौरान पाया गया है कि संगीन कांडों में संलिप्त बदमाश पकड़ से दूर हैं। उनकी गिरफ्तारी करें। हत्या, डकैती, लूट, फिरौती के लिए अपहरण, रगंदारी, दुष्कर्म, दहेज हत्या आदि के कांडों में गिरफ्तारी कम हुई है। इसमें तेजी लाने को कहा गया है। थाना स्तर पर इस तरह के कांडों के बदमाशों की गिरफ्तारी पर विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है। केवल खानापूर्ती की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो थानाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे।




Recent Comments