तरैया विधायक ने क्षेत्र में आंधी-तूफान से नुकसान का भ्रमण कर किया मुयायना
रिपोर्ट:अज़हर करीम/
इसुआपुर(सारण): मंगलवार को दोपहर में आये आंधी -तूफान से बर्बाद हुए दर्जनों गांवों का बिधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने दौरा किया।उनके साथ राजद के शिष्ट मंडल दल भी था।जो घूम घूम कर बर्बादी का आकलन कर रहा था।बिधायक ने बताया कि वे दो दिनों से लगातार तूफान से बर्बाद हुए गांवों का दौरा कर रहे थे।इस क्रम में वे रामपुर अटौली ,मुरवां हंकारपुर,सांढ़वारा, लौआ,चहपुरा,बजरहिया, वला,अचितपुर आदि गांवों के एक एक पीड़ित परिवारो से मिल रहे हैं।उन्होंने बताया कि छेत्र में हज्जारो पेड़,सैकड़ो बिजली का पोल,सैकड़ो पलानी नुमा मकान,गिर गए हैं वही अचितपुर गावँ में पेड़ के नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गई है वहीं घर मे दबकर तीन लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए हैं।पूरे छेत्र में करोड़ों का नुकसान हुआ है।इस बाबत उन्होंने समाहर्ता सारण से बात की है।तथा उनके खुद के स्तर से जांच टीम बनाकर जांच करने की मांग की है।तथा इस बिनसक तूफान को चक्रबाती तूफान घोषित कर गरीब किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की अपील की है।शिष्ट मंडल टीम में बीडीसी मुकेश चौरशिया, रामबाबू राय,विनेश मांझी,कन्हैया राय,गुड़ु कुशवाहा,मनोज प्रभाकर, सुनील यादव,मनोज यादव,ढोंढा राय,शत्रुघ्न राय,हरेन्द्र राय,मनोज राय आदि थे।