
छपरा : लियो क्लब छपरा टाउन के लगातार रक्तदान से प्रेरित हो कर युवा सचिन कुमार ने रक्तदान देने का फैसला लिया
क्लब के उपाध्यक्ष लियो विकास समर आनंद के पास एक बहुत ही ज़रूरतमंद महिला देवंती देवी को रक्त की पूर्ति हेतु ख़बर आयी तब विकास समर के बातें सुनकर सचिन कुमार ने रक्त देने का फैसला लिया और लियो क्लब टाउन के बैनर तले रक्तदान दिया
रक्तवीर सचिन का मानना है की रक्तदान महादान है इसे सभी को करनी चाहिए और पहली बार रक्त दे कर काफ़ी उत्साहित थे
उपाध्यक्ष विकास समर आनंद ने रोगी को आश्वासन दिया की फिर यदि रक्त की आवश्यकता हुई तो यथासम्भव रक्त मुहैया कराई जाएगी
इस रक्तदान मे संस्थापक अध्यक्ष लियो अली अहमद, उपाध्यक्ष विकास समर आनंद, सचिव सनी पठान, शुभम पांडे, पंकज कुमार पिंटू, मोहम्मद सलमान इत्यादि सदस्यगण मौजूद थे




Recent Comments