सलिमापुर की अनुष्का ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन से गांव का नाम किया रौशन

मढ़ौरा : स्थानीय प्रखंड के सलिमापुर गांव की अनुष्का कुमारी ने मैट्रिक में 436 अंको के साथ 87.2 प्रतिशत अंक लाकर अपने परिवार व गांव का नाम रौशन किया हैं.सभी विषयों में अच्छे अंक हैं , जवहीं गणित विषय में उच्चतर 95 प्रतिशत अंक आया हुआ हैं.उच्च विद्यालय मढौरा की छात्रा व सलिमापुर निवासी मुन्ना सिंह व नीलम सिंह की पुत्री अनुष्का के उत्कृष्ट प्रदर्शन लाने पर परिजनों में ख़ुशी हैं.वहीं गांव व परिवार में हर्ष हैं.

साधारण परिवार की अनुष्का ने बताया की स्वअध्यन व परिवार के बड़े भाइयों व बहनों की मार्गदर्शन औऱ प्रेरणा से अच्छे अंक आयें हैं.