
मशरक में अनियंत्रित स्कॉर्पियो के पलटने से एक की मौत, सात गंभीर जख्मी
मशरक(सारण) : स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापट्टी-सिरवीपुर नहर के समीप एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा दुर्घटनाग्रस्त हो गयीं.जिससे सवार एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयीं औऱ साथ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन की मदद से सभी को मशरक स्वास्थ केंद्र लाया गया.जहां पर डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया.वहीं सात घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद छः लोगों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया.जबकि मामूली घायल एक को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी डे दी गईं.दुर्घटना में मृतक अफजल आलम ३८ वर्ष बताया ज रहा हैं.

वहीं घायलों की सूची में सफीक आलम३५वर्ष ,केशर अली २८वर्ष , रियाज़ अली ३५वर्ष, सैफुद्दीन अंसारी ६०वर्ष,एशान राजा ३५वर्ष,रफीक आलम २५वर्ष, मोहम्मद जोनेद १२वर्ष, सुजीत कुमार २८वर्ष का नाम शामिल हैं. स्कॉर्पियो सवार नावादा थाना बरौली जिला गोपालगंज के निवासी बताऐ जा रहे हैं.




Recent Comments