सामाजिक समरसता बढ़ाने का दिया सन्देश, वैशाली एसपी ने भी सराहा
    दैनिक खोज खबर डेस्क,
     ओ हो हो हो !!! इन तस्वीरो के तो क्या कहने। हाजीपुर में सामाजिक सौहार्द का ऐसा माहौल देखने को मिला जिसे हर भारतीय याद रखना चाहेगा, संजोना चाहेगा। रामनवमी के मौके पर रामभक्तों का हाजीपुर के मुस्लिम युवाओ ने गले लगाकर रामनवमी की बधाई दी व भक्तों को शरबत पिलाया।

तस्वीर साभार : Live Cities Media


    मुस्लिम समाज के युवकों ने सामाजिक  समरसता बढ़ाने का अद्भुत मिशाल पेश किया है। मुस्लिम युवकों ने रामभक्तों को स्टॉल लगाकर शरबत पिलाये। आप जान कर आश्चर्य करेंगे कि वैसे इलाके जो काफी सेंसिटिव हुआ करते थे ऐसे अवसरों पर वहाँ मुस्लिम युवकों ने प्रशासन का सिर का दर्द ही खत्म कर दिया है।

तस्वीर साभार : Live Cities Media


बंदोबस्त में लगे स्थानीय पुलिस कर्मी समेत वरीय पुलिस अधिकारियों व आम लोगो ने भी इस पहल की जमकर सराहना की है।।

तस्वीर साभार : Live Cities Media


इस दौरान SP वैशाली राकेश कुमार ने कहा-
रामनवमी का पर्व है और शहर के जो संवेदनशील इलाके होते थे , वंहा एक पहल जनता के बीच से ही उभर के आई है , जंहा पर हमारे जो मुस्लिम भाई है उनके द्वारा शरबत पिलाया जा रहा है और जो श्रद्धालु लोग है , रामभक्त , उनका स्वागत किया जा रहा है …. निश्चित रूप से सामाजिक सौहार्द की एक बहुत अच्छी पहल है और मुझे आशा ही नहीं पूरा विशवास है की हाजीपुर से जो पहल प्रारम्भ हुई है वो पुरे बिहार और देश के लिए मिसाल बन कर साबित होगी .
(न्यूज़ इनपुट : विनीत कुमार)